Headlines

जालंधर गद्दा फैक्ट्री में आग से झुलसे मजदूर की मौत:उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, सीरियस हालत में अस्पताल में करवाया था दाखिल




जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रेस फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर सामान निकालते हुुए पैर फिसलने से आग में गिरने से झुलस गया था। सिर पर लोहे की चीज गिरने से उसका सिर भी फट गया था, तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल मे दाखिल करवाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार विशाल 70 फीसदी तक झुलस गया था।
इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब अचानक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई। लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। फैक्ट्री के अंदर केमिकल होने के कारण आग ज्यादा भड़की जिसे 2 घंटे से भी ज्यादा समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम बुझा पाई। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके 25 के करीब कोठियों में दरारें आ गई हैं। पत्नी बोली-सुबह ही बहन के साथ ड्यूटी पर गए थे
पत्नी शांति ने कहा कि सुबह ही उसके पति अपनी बहन के साथ ड्यूटी पर गए थे। इस बीच पता चला कि फैक्ट्री में आग लग गई। वह फैक्ट्री के अंदर से सामान निकाल रहे तो तो पैर फिसलने से गिर गए और आग से झुलस गए। लोहे का कुछ सामान सिर पर गिरने से भी चोट लगी थी। उनको तुरंत फैक्ट्री के लोग जोशी अस्पताल लेकर गए थे। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं।
आग लगने के 1 घंटे बाद पहुंची थी पुलिस-PCR मौके पर थी
मौके पर मौजूद केशव नामक व्यक्ति ने बताया कि पुलिस सूचना के 1 घंटे बाद पहुंची। 10 साल पहले भी यहां एक फैक्ट्री में आग लग गई थी। तब फैक्ट्री मालिक ने कहा था कि इस यूनिट को इलाके से बाहर ले जाया जा रहा है और इसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन फैक्ट्री में आज भी गद्दे बनाने का काम चल रहा था। फैक्ट्री में एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर थे।
आज किया जाएगा नुकसान का आकलन
आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से आसपास के 25 के करीब घरों को नुकसान पहुचने का लोगों ने दावा किया है जिसका प्रशासनिक टीम आकलन करेगी। इसके साथ ही फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा। फैक्ट्री नियमों के उलट रिहायशी एरिया में चल रही थी, अभी तक इसे लेकर कोई एक्शन नहीं लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *