Headlines

छिंदवाड़ा में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हुआ मटकी फोड़:रिमझिम बारिश में गोविंदाओं ने दिखाया दम, दमुआ की एकता क्लब ने जीता ₹55,555




छिंदवाड़ा में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर छिंदवाड़ा शहर कृष्ण भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया। रिमझिम बारिश के बीच शहर के प्रमुख स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं। गोविंदा दलों ने मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर लटकी मटकी फोड़ने के लिए जोर आजमाइश की। प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में देर रात तक चले मुकाबले में एकता क्लब दमुआ ने मटकी फोड़कर पहला स्थान हासिल किया। विजेता टीम को ₹55,555 नगद और शील्ड दी गई। प्राइवेट बस स्टैंड पर दूसरे जिलों से भी पहुंचे गोविंदा दल हिंदू उत्सव रक्षा समिति की ओर से प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छिंदवाड़ा के अलावा अन्य जिलों से भी गोविंदा दल पहुंचे। बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह बना रहा। टीमों ने कई प्रयासों के बाद मानव पिरामिड तैयार कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। कड़े मुकाबले के बाद एकता क्लब दमुआ की टीम ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। मटकी टूटते ही आयोजन स्थल जयकारों और तालियों से गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। आयोजन समिति के पिंचू बैस ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में गोविंदा दल शामिल हुए। दूसरे जिलों की टीमों ने भी विशेष रूप से पहुंचकर मुकाबले में हिस्सा लिया। दादाजी धूनी वाले मंदिर में भी हुआ मटकी फोड़ आयोजन दादाजी धूनी वाले मंदिर परिसर में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां रिमझिम बारिश के बीच गोविंदाओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। आयोजनकर्ता सौरभ ठाकुर ने बताया कि बारिश के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कमी नहीं आई। ढोल-नगाड़ों के बीच देर रात तक चला उत्सव शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए आयोजनों के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और कृष्ण भक्ति का माहौल रहा। बारिश के बीच गोविंदा दलों के करतब और मटकी फूटने पर लगे जयकारों ने जन्माष्टमी के उत्सव को खास बना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *