Headlines

Sikar Nagar Parishad Election Voting


सीकर नगर परिषद के निकाय चुनाव को लेकर आज 64 वार्डों के 112 निर्दलीय प्रत्याशियों सिंबल दिया जाएगा। सीकर एसडीम ऑफिस में सुबह 11 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी।

.

सीकर में 65 नंबर वार्ड में कांग्रेस पार्टी के द्वारा निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद अब 11 सितंबर को 64 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान होना है। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।

सीकर एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि एक ही वार्ड में यदि दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र में चुनाव चिन्ह की वरीयता सूची में पहले नंबर पर एक ही सिंबल की मांग की है तो उसके लिए लॉटरी निकाली जाएगी और फिर जो लॉटरी जीतेगा उसे वह सिंबल मिल जाएगा।

सीकर में 64 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए अब 262 कैंडिडेट मैदान में है। इनमें 112 निर्दलीय प्रत्याशी है। जिन्हें आज सिंबल दिया जाएगा। सिंबल मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने प्रचार में लग जाएंगे। इधर अन्य पार्टियां नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रचार में जुट चुकी है।

पार्षद के लिए 2 चरणों में कब कहां वोटिंग

मतदान निकाय
9 सितंबर

नगर परिषद : फतेहपुर

नगर पालिका : लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, दांता, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस, अजीतगढ़, पलसाना

11 सितंबर नगर परिषद : सीकर
नगर पालिका : लोसल, धोद, रामगढ़ शेखावाटी

Topics:

राजस्थान निकाय चुनाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *