Headlines

सरिया BDO पर युवक से मारपीट का आरोप:आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ समेत कर्मियों को बनाया बंधक, पंचायत सचिवालय में किया बंद




गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के कुसुमाड़ीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार को हंगामा हो गया। यहां एसआईआर कार्य के लिए कैंप लगा था। वीडियो बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और एक युवक के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बीडीओ समेत अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय के अंदर बंधक बना लिया। इस घटना के कारण कुछ देर तक पंचायत सचिवालय परिसर में तनाव बना रहा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर ग्रामीणों से बात की गई। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। वीडियो बना रहे युवक से बीडीओ की हुई कहासुनी दरअसल, कुसुमाड़ीह पंचायत सचिवालय में एसआईआर कैंप लगा था। सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी भी सर्वेक्षण के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय युवक आजाद अंसारी मोबाइल से वीडियो बनाने लगाा। बीडीओ ने वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के दौरान बीडीओ ने युवक के साथ मारपीट की और उसका गला दबाया। ग्रामीण बीडीओ से माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंच गए। उन्होंने बीडीओ के खिलाफ गुस्सा जताया। ग्रामीणों ने बीडीओ ललित नारायण तिवारी और अन्य कर्मियों को पंचायत सचिवालय के अंदर बंद कर दिया। वे बीडीओ से माफी मांगने की मांग पर अड़े रहे। इधर, बीडीओ को बंधक बनाए जाने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सरिया-बगोदर एसडीएम संतोष गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय राम तुरंत मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए सरिया, बगोदर और आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। बीडीओ के साथ हल्की नोकझोंक हुई थी। इसके बाद कुछ ग्रामीण गुस्से में आ गए थे। प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत की और स्थिति सामान्य करने की कोशिश की। पुलिस प्रशासन पंचायत सचिवालय के बाहर सुरक्षा में तैनात रहा। -संतोष गुप्ता, एसडीएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *