Headlines

धौलपुर में हथियारों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:80 हजार की लूट की रेकी करने वाला बदमाश भी दबोचा, 2 देसी कट्टे और कारतूस बरामद




धौलपुर जिले की दिहौली थाना पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसे अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया। वहीं, दूसरे बदमाश को 80 हजार रुपए की लूट की रेकी करने के आरोप में दबोचा गया है।
एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक कुमार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने 2 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर फतेहसिंह का पुरा के पास कार्रवाई की। यहां से विष्णु उर्फ भगत उर्फ अजय उर्फ साधू (32) को पकड़ा गया। वह करका खेड़ली, थाना दिहौली का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान उसके पास से 2 अवैध देसी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में, 25 अगस्त को मढ़ाभाऊ-मनियां रोड पर एक सेल्समैन से करीब 80 हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए गए थे। बदमाशों ने कट्टे का डर दिखाकर सेल्समैन की आंखों में मिर्च डाल दी थी।
इस मामले में दिहौली थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, लूट की रेकी करने और बदमाशों की मदद करने के आरोप में कृष्णा (19) को गिरफ्तार किया गया। वह दिहौली का रहने वाला है।
पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों और लूटे गए सामान की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *