Headlines

पंचकूला में फ्लैट के नाम पर ठगी, बिल्डरों पर FIR:फ्लैट बुक कराने के नाम पर वसूले ₹15.72 लाख, बिना बताए दूसरे बिल्डर को बेचा प्रोजेक्ट




पंचकूला के रहने वाले व्यक्ति को डेराबस्सी में फ्लैट देने का झांसा देकर 9.42 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने बाद में पैसे मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पिंजौर पुलिस ने कंपनी निदेशक गौरव जिंदल के खिलाफ 316(2), 318(4) और 351(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला के पिंजौर निवासी हरप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि दिल्ली स्थित स्टैंडर्ड इंफ्राकैप सर्विसेज लिमिटेड के निदेशकों (गौरव जिंदल, मधु, रामगोपाल जिंदल) ने उनसे पिंजौर स्थित कार्यालय में संपर्क किया था। आरोपियों ने डेराबासी (मोहली) में अपने प्रोजेक्ट ‘इथिरिया हाइट्स’ में फ्लैट बुक कराने का झांसा दिया।
आरोपियों के झांसे में आकर हरप्रीत ने दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 15.72 लाख रुपये आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने 6 मार्च 2025 को पिंजौर में इसकी रसीद भी दी। बिना बताए दूसरे बिल्डर को बेचा प्रोजेक्ट पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने फ्लैट के निर्माण और कब्जे को लेकर पूछताछ शुरू की, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। अप्रैल 2026 में फोन पर बातचीत के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट कैस्केड बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जनप्रीत सिंह कोहली को बेच दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना यह फैसला लिया गया। जब पीड़ित नए बिल्डर के मोहाली स्थित दफ्तर पहुंचे, तो उसने बताया कि प्रोजेक्ट का नाम बदलकर ‘द रेजिमेंट’ कर दिया गया है और अब यह केवल डिफेंस कर्मियों के लिए है। इस पर हरप्रीत ने अपने पैसे वापस मांगे। 9.42 लाख रुपए मांगे तो धमकी दी बार-बार चक्कर काटने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को केवल 6.30 लाख रुपये ही लौटाए और बाकी के9.42 लाख रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। जून 2026 में जब पीड़ित ने अपने बकाया पैसों का बात कही तो आरोपियों ने पिंजौर के स्थानीय गुंडों से जान से मरवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *