Headlines

Guna Heavy Rain Alert | Water Logging In Bhagat Singh Colony


भगत सिंह कॉलोनी में घरों तक पानी पहुंच गया है।

गुना में गुरुवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हुआ है। गुरुवार को दिन भर रिमझिम बारिश होती रही। वहीं गुरुवार-शुक्रवार की रात में तेज बारिश हुई। 24 घंटों में हिले में तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से भी रिमझिम बारिश का दौर जारी ह

.

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से जिले में बारिश नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा था। वह 30॰ से ऊपर पहुंच गया था। इससे गर्मी का एहसास भी होने लगा था। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई थी।

एक हफ्ते बाद गुरुवार को फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। गुरुवार सुबह से ही शहर में रिमझिम बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं गुरुवार शुक्रवार की रात कई दौर में तेज बारिश हुई। 24 घंटों में तीन इंच से ज्यादा बारिश शहर में दर्ज की गई।

बारिश से भुजरिया तालाब से फुल हो गया है। वह कभी भी छलक सकता है। इसके अलावा भगत सिंह कॉलोनी में भी नदी उफान पर आ गई। घरों तक पानी पहुंच गया है। उधर गुनिया नदी में भी काफी पानी आ गया है, जिससे निचली बस्तियों में अलर्ट है।

गुनिया नदी में भी पानी आ गया है, जिससे निचली बस्तियों ने अलर्ट है।

गुनिया नदी में भी पानी आ गया है, जिससे निचली बस्तियों ने अलर्ट है।

जिले में 81 प्रतिशत बारिश हुई जिले में 1 जून से अब तक औसत बारिश का 81 प्रतिशत कोटा पूरा हो गया है। सबसे ज्यादा बारिश मधुसुदनगढ़ में हुई है। जिले में 1 जून से अब तक 859.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के वर्षामापी केन्द्र गुना में 672.6 मिलीमीटर, बमोरी में 547.2, आरोन में 693, राघौगढ़ में 780, चांचौड़ा में 907, कुम्भराज में 1092 और वर्षा मापी केन्द्र मक्‍सूदनगढ में 1327.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जिले में आगामी 48 घंटों के दौरान अधिक वर्षा की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि तेज वर्षा के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें तथा नदी-नालों, पुल-पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। जर्जर भवनों के आसपास न जाएं और विद्युत तारों एवं खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

जिले में कहीं भी जलभराव, मकान गिरने अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना की सूचना मिलने होने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम को सूचित करें।

जिला कंट्रोल रूम, गुना: 07542250415

नगरपालिका कंट्रोल रूम, गुना: 9754507311,

9039815644,7697252077

होमगार्ड कंट्रोल रूम: 07542252266,9425762487



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *