![]()
कमता क्षेत्र की शंकरपुरी कॉलोनी में चोरों ने सर्राफा दुकान पर चोरी कर ली। हनुमान मार्केट स्थित दुर्गा ज्वेलरी की दुकान पर चोरी करने वाले लोगों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामले में शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज में सामने
.
CCTV में कैद हुई वारदात
चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोरों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है। फिलहाल एक चोर सीसीटीवी फुटेज में देखता हुआ नजर आ रहा है। इसी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
व्यापारियों में गुस्सा, गश्त बढ़ाने की मांग
घटना से स्थानीय दुकानदारों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
