![]()
गुरुग्राम जिले में सोहना कस्बे के वार्ड नंबर 15 में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और कर्मचारी यूनियन के जिला चेयरमैन रविंद्र कुमार की बाइक चोरी हो गई है। उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक घर के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। रविंद्र कुमार मोहल्ला खजूरीवाड़ा के वार्ड नंबर 15 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब वे बाजार जाने के लिए घर से निकले तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल नंबर 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सोहना सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी का सुराग लगा लिया जाएगा। इस मामले की जांच सीआईए टीम को सौंपी गई है।
Source link
सोहना में कर्मचारी नेता की बाइक चोरी:जनस्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड, घर के बाहर खड़ी थी, पुलिस ने दर्ज की FIR
