Headlines

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 76650 पर पहुंचा:निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी, ये 23950 के स्तर पर कारोबार कर रहा




शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 4 सितंबर को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 76600 पर पहुंच गया है। निफ्टी में 50 अंक की तेजी, ये 23950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज तेजी 3 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 14,226 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी गिरावट शेयर बाजार में गुरुवार, 3 सितंबर को भारी उतार-चढ़ाव रहा। इंडिकेटिव क्लोजिंग के दौरान सेंसेक्स अचानक 2,100 अंक तक नीचे फिसल गया। हालांकि, फाइनल क्लोजिंग में ये 417 अंक (0.55%) की गिरावट के साथ 76,153 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 41 अंक (0.17%) फिसलकर 23,873 पर बंद हुआ था। 95 रुपए वाला पुट ऑप्शन 446 रुपए पर पहुंचा था एक्सपायरी के दिन दोपहर 3:15 बजे सेंसेक्स 76,554 के आसपास ट्रेड कर रहा था। उस वक्त 76,600 स्ट्राइक का कॉल ऑप्शन (CE) 152 रुपए और पुट ऑप्शन (PE) 95 रुपए पर था। लेकिन 3:30 बजे क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) खत्म होते-होते सेंसेक्स 76,152 पर आ गया। इस तेज गिरावट से कॉल ऑप्शन की वैल्यू जीरो हो गई, जबकि 95 रुपए वाला पुट ऑप्शन सीधे 446 रुपए पर पहुंच गया। इस अचानक आए बदलाव से पुट खरीदारों को भारी मुनाफा हुआ, जबकि कॉल राइटर्स और सेलर्स को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा। क्या है CAS और यह कैसे काम करता है? भारतीय शेयर बाजार में CAS इसी साल 3 अगस्त से लागू किया गया है। नया नियम: यह बाजार बंद होने के समय (3:40 PM के आसपास तक चलने वाला) एक छोटा ऑक्शन सेशन होता है। इसमें शेयरों की ऑफिशियल क्लोजिंग प्राइस तय करने के लिए बाय और सेल ऑर्डर्स को मैच किया जाता है। पुराना नियम: इससे पहले क्लोजिंग प्राइस निकालने के लिए आखिरी 30 मिनट (3:00 PM से 3:30 PM) के वेटेड एवरेज (VWAP) का इस्तेमाल होता था। ग्लोबल प्रैक्टिस: रेगुलेटर्स ने भारतीय बाजारों को चीन, ताइवान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया जैसे एशियाई और ग्लोबल मार्केट्स के मानकों के बराबर लाने के लिए यह नया सिस्टम लागू किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *