![]()
जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए अबोहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फाजिल्का पुलिस पूरी तरह तैयार दिखी। देर रात करीब 12 बजे फाजिल्का एसएसपी गगन अजीत सिंह ने अबोहर इलाके में कई नाकाबंदी की अचानक जांच की। एसएसपी ने फाजिल्का चुंगी, हनुमानगढ़ रोड बाईपास, गुमजल और पंजाब-राजस्थान सीमा को जोड़ने वाले राजपुरा बैरियर समेत कई जगहों पर लगी पुलिस नाकाबंदी का जायजा लिया। करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में उन्होंने नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजामों को परखा। नाकाबंदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसएसपी इस दौरान एसएसपी गगन अजीत सिंह ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि नाकाबंदी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने एसपी सतीश कुमार को सभी नाकाबंदियों की लगातार निगरानी और जांच करने को भी कहा। एसएसपी ने बताया कि यह जांच जन्माष्टमी कार्यक्रमों और रोजमर्रा की सुरक्षा व्यवस्था के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि सभी नाकाबंदियों पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करते मिले। अगर कोई शरारती तत्व त्योहार का माहौल खराब करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जन्माष्टमी पर्व पर पीसीआर टीम करेंगी गश्त उन्होंने यह भी बताया कि शहर के मंदिरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पीसीआर टीमें भी देर रात तक लगातार गश्त करती रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो और जन्माष्टमी का पर्व शांति से मनाया जा सके। इस मौके पर डीएसपी हरीश कुमार, थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा, बहाववाला थाना प्रभारी रविंद्र, थाना प्रभारी अमरिंदर कुमार और खुईयां सरवर थाना प्रभारी परमजीत समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
Source link
आधी रात को सड़कों पर उतरे फाजिल्का एसएसपी:अबोहर में पुलिस नाकों का लिया जायजा, जन्माष्टमी पर्व को लेकर बढ़ाई सुरक्षा
