![]()
शेखपुरा में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) राकेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीडीसी के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में योजना की प्रगति और इसके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। डीडीसी ने जिले में सोलर पैनल लगाने के निर्धारित लक्ष्य और अब तक हुई उपलब्धियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगों को योजना का लाभ बिना किसी परेशानी के जल्द उपलब्ध कराया जाए। आवेदन और मीटर लगाने की प्रक्रिया में तेजी डीडीसी ने कार्यपालक अभियंता बिजली को प्राप्त आवेदनों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने तकनीकी जांच और मीटर लगाने की प्रक्रिया भी निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश सोलर पैनल लगाने वाली अधिकृत एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण उपकरणों का इस्तेमाल करने और समय-सीमा के भीतर इंस्टॉलेशन पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आर्य गौतम, कार्यपालक अभियंता बिजली राकेश कुमार, एसडीओ बिजली, सभी संबंधित कनीय अभियंता और अधिकृत सौर ऊर्जा एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ऐसे करें योजना के लिए आवेदन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए लोग संबंधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी बिजली कार्यालय या सीएससी केंद्र से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Source link
'आवेदन निपटाएं-सोलर पैनल और मीटर लगाने में तेजी लाएं':शेखपुरा में DDC ने काम पूरा करने के दिए निर्देश,पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा
