Headlines

यमुनानगर में दुकान के चौकीदार को बंधक बनाकर चोरी,VIDEO:चौकीदार को भी साथ ले गए बदमाश, फिर रास्ते में छोड़ा, कॉपर वायर चुराई




यमुनानगर के जगाधरी की इंद्रा मार्केट में एक इलेक्ट्रिकल दुकान पर रात के समय बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक गाड़ी में सवार होकर आए 3-4 बदमाशों ने दुकान की सुरक्षा में तैनात चौकीदार को जबरन गाड़ी में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दुकान के ताले तोड़कर करीब 25 से 30 डिब्बे कॉपर वायर चोरी कर लिए। बदमाश चौकीदार को अपने साथ कुछ दूरी तक ले गए और बाद में छोड़कर फरार हो गए। सुबह सूचना मिलते पर मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी चैक किए और चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चौकीदार को गिरेबान से खींचकर गाड़ी में बिठाया मामले से जुडा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 65 वर्षीय चौकीदार लाठी लेकर दुकान के आगे घूमते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक एक्सयूवी-500 गाड़ी आती है और दुकान के आगे रुकती है। इसके बाद गाड़ी में से दो चेहरा ढके हुए बदमाश उतरते हैं और उनके से एक चौकीदार को गिरेबान से पकड़क गाड़ी में बिठा देता है। सुरेश कुमार निवासी गांधी धाम कॉलोनी ने जगाधरी सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्रा मार्केट में उनकी इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान है। रात की सुरक्षा के लिए उन्होंने फूल चंद नामक निजी चौकीदार को तैनात किया हुआ है, जो शर्मा सिक्योरिटी के माध्यम से ड्यूटी करता है। चौकीदार को गाड़ी में अपने साथ ले गए शिकायत के अनुसार, फूल चंद रात में दुकान की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर आया हुआ था। इसी दौरान एक गाड़ी में 3-4 व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने चौकीदार को पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दुकान के ताले तोड़कर अंदर से 25 से 30 डिब्बे कॉपर वायर चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी चौकीदार को भी अपने साथ कुछ दूरी तक ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी चैक किए। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और चोरी किए गए कॉपर वायर की बरामदगी के प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *