Headlines

राजगढ़ में नातरा झगड़े के नाम पर मांगे 30 लाख:मांग पूरी नहीं हुई तो काट दी फसल, 3 गिरफ्तार, एक पहले ही पकड़ाया




राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने नातरा झगड़े के नाम पर 30 लाख रुपए मांगने और मांग पूरी नहीं होने पर फसल खराब करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। आरोपियों पर सोयाबीन और मक्का की फसल काटकर करीब 5 लाख रुपए का नुकसान करने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने और नुकसान करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या चार हो गई है। नातरा झगड़े के नाम पर मांगे 30 लाख रुपए मामला रामगढ़ गांव का है। यहां रहने वाले 28 वर्षीय मुकेश तंवर ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मुकेश ने बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी निपानिया गांव के नानकराम तंवर से हुई है। पारिवारिक विवाद के बाद नानकराम और उसके परिवार के लोग नातरा झगड़े के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले भी मुकेश से 20 हजार रुपए लिए थे। मांग पूरी नहीं हुई तो काट दी फसल शिकायत के मुताबिक, 30 लाख रुपए की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने रात के समय मुकेश और अन्य ग्रामीणों के खेतों में खड़ी सोयाबीन और मक्का की फसल काट दी। इससे करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। इसके बाद आरोपियों ने और नुकसान करने के साथ मुकेश को जान से मारने की धमकी भी दी। पहले एक आरोपी, अब तीन और गिरफ्तार मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लखन तंवर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने निपानिया गांव निवासी बनेसिंह तंवर (58), नानकराम तंवर (21) और अजबसिंह तंवर (22) को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने अवैध मांग से बचने की अपील की पुलिस ने लोगों से नातरा झगड़ा जैसी गलत परंपराओं के नाम पर होने वाले अवैध लेन-देन या किसी तरह के दबाव में नहीं आने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, धमकी, अवैध वसूली या इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *