Headlines

कटिहार में दवा दुकान पर छापा, 13,720 नशीली गोलियां मिली:357 कफ सिरप बरामद, 9 लाख की दवाएं जब्त; 1 अरेस्ट




कटिहार में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने पटेल चौक स्थित शिव शक्ति फार्मा और उसके गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कफ सिरप और हजारों नशीली गोलियां बरामद डीएसपी विशाल आनंद के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि शिव शक्ति फार्मा में कफ सिरप और नशीली गोलियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने दुकान व गोदाम में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति मौके से भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय कुमार सिन्हा के रूप में हुई। 357 बोतल कोडिन कफ सिरप जब्त गोदाम की तलाशी के दौरान पुलिस को 357 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप और 13,720 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक, बरामद नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख रुपये है। 46 तरह की दवाओं के 51 कार्टन भी जब्त छापेमारी के दौरान कई ऐसी दवाएं भी मिलीं, जिनके भंडारण और बिक्री से संबंधित जरूरी कागजात व बिल मौजूद नहीं थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने 46 प्रकार की दवाओं के 51 कार्टन जब्त किए हैं। NDPS एक्ट में केस, नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से मंगाई गई थीं और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *