Headlines

नकोदर में 'मिशन क्लीन पंजाब' के तहत सफाई अभियान:विधायक इंद्रजीत कौर मान ने लिया जायजा; गीला-सूखा कचरा अलग रखें




पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत नकोदर में सफाई अभियान चलाया गया। हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान ने 4 सितंबर को शहर में अभियान का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर कचरा न फेंकने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। विधायक इंद्रजीत कौर मान ने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद शहर और आसपास के इलाकों को कचरा-मुक्त बनाना है। साथ ही लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी लाना भी इसका उद्देश्य है। राज्य सरकार का यह मिशन खुले में कचरा फेंकने वाली जगहों को खत्म करेगा। इसका लक्ष्य दोबारा कचरा जमा होने से रोकना है, ताकि नागरिकों को साफ और स्वस्थ माहौल मिल सके। लोगों का सहयोग जरूरी- विधायक विधायक ने कहा कि साफ शहर और गांव सिर्फ सरकार या प्रशासन के प्रयासों से नहीं बन सकते। इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शहर को साफ रखने में आगे आए। किसी भी जन अभियान की सफलता जनता की भागीदारी पर निर्भर करती है। गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखें इंद्रजीत कौर मान ने लोगों से कई अपील की। उन्होंने कहा कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें। कूड़ा सिर्फ तय डस्टबिन में डालें। अपने घरों और दुकानों के आसपास सफाई रखें। सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मेहनत की तारीफ भी की। अभियान में ये रहे शामिल इस मौके पर नगर कौंसिल प्रधान प्रदीप सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसवीर सिंह धंजल, पार्षद मनी महेंद्रू, एडवोकेट जगरूप सिंह और अमरीक सिंह थिंद मौजूद थे। इनके अलावा, अलग-अलग वार्डों के पार्षद और सफाई कर्मचारी भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *