Headlines

पुटा ने रिटायरमेंट उम्र 60 से 65 वर्ष करने पर हस्तक्षेप का अनुरोध किया



चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी गैर-शिक्षण कर्मचारी महासंघ (पंटेफ) के अध्यक्ष हनी ठाकुर ने चांसलर (भारत के उपराष्ट्रपति) को ज्ञापन भेजकर यूनिवर्सिटी के करीब 3000 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और भेदभावपूर्ण व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। अधिकांश कर्मचारी क्वार्टर 70 साल से अधिक पुराने और जर्जर हैं। महासंघ ने इनके जीर्णोद्धार के लिए यूजीसी/केंद्र सरकार से विशेष अनुदान देने की मांग की है। खराब कार्य-परिवेश से कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। 3000 कर्मचारियों के लिए सीनेट में केवल एक सीट (पंटेफ अध्यक्ष का नामांकन) है। क्लास ए (500), क्लास बी (1500) और क्लास सी (1000) कर्मचारियों के लिए कोई आरक्षित सीट नहीं है। स्नातक गैर-शिक्षण कर्मचारियों को पंजीकृत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने से रोका जाता है, जबकि स्नातक शिक्षण संकाय पर ऐसी कोई रोक नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *