Headlines

मोहाली कोर्ट पहुंची रेप पीड़िता ने दर्ज करवाए बयान:जुलाई में पुलिस ने दाखिल की अनट्रेस रिपोर्ट, अकाली दल महिला विंग का चंडीगढ़ में प्रदर्शन




मोहाली के सोहाना थाने में इसी साल 1 मई को गुरी चहल के खिलाफ दर्ज रेप मामले में पीड़ित महिला आज मोहाली जिला अदालत पहुंची। यहां उसने अदालत के सामने अपने बयान दर्ज करवाए। इस मामले में पुलिस की ओर से 24 जुलाई को अदालत में अनट्रेस रिपोर्ट दाखिल की गई थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पीड़ित महिला अदालत में बयान दर्ज करवाने के लिए पेश नहीं हो रही थी। अब पीड़िता के अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज करवाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता की ओर से पेश हुए वकील धनौआ ने बताया कि आज अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अब तक की गई जांच की सर्टिफाइड कॉपी अदालत से मांगी गई है। कॉपी मिलने के बाद अनट्रेस रिपोर्ट पर अदालत में जवाब दाखिल किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। अकाली दल की महिला विंग ने किया प्रदर्शन इस मामले को लेकर अकाली दल पंजाब की महिला विंग की ओर से चंडीगढ़ में प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी लोग इस मामले में पैसे को लेकर डील कर रहे थे। यह आरोप प्रदर्शनकारियों की ओर से लगाए गए हैं। अकाली नेता विक्रम मजीठिया ने भी दो दिन पहले सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर की थी। इसमें मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर को लेकर आरोप लगाए गए थे। कोर्ट ने जून में गाड़ी रिलीज करने के दिए थे आदेश मामले में अदालत ने 16 जून को उस गाड़ी को रिलीज करने के आदेश जारी किए थे, जिसे पुलिस ने केस प्रॉपर्टी बनाया था। मोहाली पुलिस की ओर से अदालत में दलील दी गई थी कि जांच के दौरान अब इस गाड़ी की जरूरत नहीं है। अदालत ने शर्तों के साथ गाड़ी रिलीज करने के आदेश दिए थे। इसमें कहा गया था कि जांच अधिकारी या अदालत जब भी गाड़ी पेश करने को कहे, उसे तत्काल पेश करना होगा। इसके अलावा गाड़ी की ओनरशिप, रंग या किसी अन्य तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा। आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में मामले में आरोपी गुरी चहल अभी न्यायिक हिरासत में है। अब पीड़िता के बयान दर्ज होने और अनट्रेस रिपोर्ट पर उसके पक्ष की ओर से जवाब दाखिल किए जाने के बाद अदालत में मामले की आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *