Headlines

मंडी में जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला:बोले- जनता के काम छोड़ कुर्सी बचाने में जुटे मुख्यमंत्री; कर्मचारी-पेंशनर भी परेशान




पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ध्यान लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी सरकार और कुर्सी बचाने पर है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारी, पेंशनर और बेरोजगार युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कर्मचारियों को पेंशन लाभ, मेडिकल बिल और अन्य बकाया राशि के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनके अनुसार, प्रदेश के इतिहास में पहली बार पूर्व कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए इस तरह आंदोलन करना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए उन्होंने हाल ही में सामने आई कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार के वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में वित्तीय गड़बड़ियों और प्रबंधन से जुड़े गंभीर तथ्य सामने आए हैं। भाजपा रिपोर्ट की जांच कर रही है और तथ्यों के साथ जनता के सामने सरकार की स्थिति रखेगी। जयराम ठाकुर ने मंडी समेत प्रदेश में सड़कों की खराब हालत पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं और तीखे मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में करीब 4,700 किलोमीटर नई सड़कें बनाई और पक्की की गई थीं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और सरकार बनने पर पूर्व कर्मचारियों, पेंशनरों व युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *