Headlines

Kota Congress Accuses BJP MLA Sandeep Sharma Of Poll Code Violation


कोटा में कांग्रेस ने कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा पर नगर निगम चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद विधायक द्वारा सरकारी धन से नए कार्य की अनुशंसा क

.

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत कर संबंधित पत्र को निरस्त करने और विधायक संदीप शर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

कोटा में कांग्रेस ने कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा पर नगर निगम चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

कोटा में कांग्रेस ने कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा पर नगर निगम चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

लेटर से AI के जरिए छेड़छाड़ की गई

संदीप शर्मा का कहना है जिस जगह अनुशंसा की बात की जा रही है। वहां तो पहले से ही वाटर कूलर लगा हुआ है। ऐसा लगता है कि लेटर से AI के जरिए छेड़छाड़ की गई है। पहले की गई अनुशंसा में छेड़छाड़ करके तारीख बदली गई है। ये AI का चमत्कार लगता हैं।

टंकी सहित वाटर कूलर लगाने की अनुशंसा की

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने आरोप लगाया कि 5 सितंबर 2026 को विधायक संदीप शर्मा ने अपने लेटर पैड क्रमांक MLA/KOTA/2026/142 पर जिला परिषद कोटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र भेजा।

पत्र में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में वीर संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर 1.50 लाख रुपये की लागत से टंकी सहित वाटर कूलर लगाने की अनुशंसा की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरे कोटा में नगर निगम चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता प्रभावी हैं। नए कार्यों की स्वीकृति पर रोक है। ऐसे समय में इस तरह की अनुशंसा करना नियमों का उल्लंघन है।

गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा को चुनाव में अपनी हार सामने दिखाई दे रही है इसलिए सरकारी मशीनरी और सरकारी योजनाओं का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत कर संबंधित पत्र को निरस्त करने व विधायक संदीप शर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *