Headlines

कपूरथला के तोती गांव में आबकारी विभाग का छापा:500 लीटर लाहन पकड़ा; अवैध शराब बनाने की तैयारी पर टीम ने कसा शिकंजा




कपूरथला में अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शनिवार को सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। कपूरथला रेंज के असिस्टेंट कमिश्नर (आबकारी) और आबकारी अधिकारी की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने गांव तोती में छापा मारा। आबकारी इंस्पेक्टर जतिंदरपाल सिंह ने आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर गांव की एक सुनसान जगह पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान करीब 500 लीटर लाहन बरामद हुआ। विभाग के अनुसार, बरामद लाहन का इस्तेमाल अवैध शराब तैयार करने के लिए किया जा सकता था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी टीम ने मौके से बरामद लाहन को जब्त कर लिया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। विभाग की टीमें संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रख रही हैं और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *