Headlines

रेवाड़ी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:साथी घायल, कंपनी में करते थे काम; दोस्त के घर जागरण में गए थे




रेवाड़ी में सड़क हादसे में बाइक सवार एक कंपनी कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नांगलिया रणमोख निवासी 21 वर्षीय परमानंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके दूसरे साथी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथी के साथ लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, गांव नागलिया रणमोख निवासी परमानंद और गांव के ही रहने वाले मोनू पाल्हावास में मेगामार्ट में काम करते थे। शुक्रवार शाम को छुट्‌टी के बाद दोनों अपने किसी दोस्त के घर जागरण और भंडारे में शामिल होने चले गए। देर रात गांव आते समय रेवाड़ी-रोहतक रोड़ पर पाल्हावास मोड़ के पास अचानक ब्रेकर आने से बाइक धीरे करने के लिए ब्रेक लगाए। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनो घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद परमानंद को मृत घोषित कर दिया। 3 भाईयों में सबसे छोटा परमानंद रोहड़ाई थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बताया जा रहा है कि परमानंद के पिता भूदेव ड्राइवर हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा परमानंद पिछले कुछ महीनों से कंपनी में काम करता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *