![]()
मानसा के बरेटा में एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर को बरेटा स्थित एक प्राइवेट बैंक के कर्मचारी हनी सिंगला को कुछ लोगों ने बैंक के बाहर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हनी सिंगला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी घायल हनी सिंगला को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना बरेटा प्रभारी गणेश्वर कुमार ने बताया कि हनी सिंगला के बयानों के आधार पर पुलिस ने सुखा सिंह और बुध राम, दोनों निवासी बरेटा, के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पुलिस हमले के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
Source link
मानसा में बैंक कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला:पुरानी रंजिश में वार; डीएमसी अस्पताल में भर्ती, दो आरोपी गिरफ्तार
