Headlines

ग्वालियर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार:दो युवतियां और एक युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़े, स्पा सीज, मैनेजर हिरासत में




कंपू थाना क्षेत्र में शनिवार रात को पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। STL स्पा सेंटर में दबिश देकर पुलिस ने दो युवतियों और एक युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ा है। मौके से कई प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से स्पा सेंटर को सीज कर दिया है। स्पा सेंटर की महिला मैनेजर समेत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्पा सेंटर से पकड़ी गईं युवतियां ग्वालियर की ही रहने वाली हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है कि यहां उनको कैसे लाया गया और कब से वह यह काम कर रही हैं। दो युवक और भी निगरानी में लिए गए हैं पर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। तीन थानों की पुलिस ने मारी रेड एक गोपनीय सूचना के आधार पर सीएसपी इंदरगंज रॉबिन जैन और प्रोबेशनल डीएसपी अनुश्री के नेतृत्व में कंपू, पड़ाव और इंदरगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने कंपू स्थित STL स्पा सेंटर पर अचानक रेड की। पुलिस की इस सरप्राइज कार्रवाई से स्पा सेंटर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जब कमरों में पहुंची, तो वहां एक युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पुलिस को देखकर युवक-युवतियों में हड़बड़ी मच गई और लड़कों ने भागने का प्रयास किया। पर पुलिस ने उन सभी को पकड़ ​लिया है। पकड़े गए युवकों और मैनेजर की पहचान प्रद्युमन सिंह सिकरवार निवासी उर्मिला मार्ट सिकंदर कंपू, स्पा की महिला मैनेजर रागिनी यादव निवासी शिव विहार कॉलोनी कंपू के रूप में हुई है। पकड़ी गई दोनों युवतियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। दो अन्य युवक भी निगरानी में लिए हैं पर उनकी क्या भूमिका है पता लगाया जा रहा है। 2500 से 3000 रुपए में डील, स्पा मैनेजर भी पकड़ी गई पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को आकर्षित कर देह व्यापार कराया जा रहा था। इस अनैतिक काम के लिए प्रत्येक कस्टमर से 2,500 से 3,000 रुपये तक वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर की मैनेजर रागिनी यादव को भी गिरफ्तार किया है। उसकी ही देखरेख में यह सेक्स रैकेट चल रहा था। स्पा सेंटर मौके पर सीज, रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी पुलिस टीम ने कार्रवाई के तुरंत बाद STL स्पा सेंटर को सील (सीज) कर दिया। पकड़े गए दोनों युवकों, दोनों युवतियों और मैनेजर को कंपू थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह जिस्मफरोशी का धंधा कितने समय से चल रहा था और इसके पीछे मुख्य संचालक या अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। सीएसपी रोबिन जैन का कहना “स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। मौके से एक युवक, दो युवतियां और मैनेजर को हिरासत में लिया गया है। स्पा को सीज कर दिया गया है, जांच के आधार पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *