Headlines

फतेहाबाद में महिला से रेप का आरोपी अरेस्ट:पंजाब का रहने वाला, भरोसे में लेकर बनाए संबंध, अश्लील फोटो वायरल किए




फतेहाबाद महिला थाना पुलिस ने रेप और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी बाघा, जिला बठिंडा, पंजाब का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला थाना फतेहाबाद की प्रभारी निरीक्षक मंजू सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 20 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर जबरदस्ती संबंध बनाए। आरोपी महिला को देता था धमकी इसके बाद आरोपी उसे अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया के जरिए दूसरे लोगों को भेजी थी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 64(2)m, 75(2), 123, 351(3)BNS और 66E, 67A के तहत दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ सेवक को पकड़ लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *