![]()
बठिंडा में कई शिक्षक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। शिक्षक संगठन के नेता रेशम सिंह ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, महंगाई भत्ता (DA) जारी करना और अकुशल कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। उन्होंने कहा कि कई शिक्षक लंबे समय से कम वेतन पर अलग-अलग विभागों में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक पक्का नहीं किया गया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार चुनाव में किए गए वादों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो मुख्यमंत्री जहां भी जाएंगे, वे काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। सीएम के विरोध प्रदर्शन का किया ऐलान उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हर बार मिलने का समय तो देते हैं, लेकिन बाद में न तो उन्हें बुलाया जाता है और न ही कोई बैठक होती है। रेशम सिंह ने कहा कि पुलिस ने उन्हें पीछे धकेला है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री जहां भी जाएंगे, वे हर हाल में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Source link
बठिंडा में शिक्षकों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस से धक्कामुक्की:OPS-DA की मांग को लेकर प्रदर्शन; कहा-CM जहां जाएंगे, काले झंडे दिखाएंगे
