Rajasthan Heavy Rain Alert | Dams Overflow & Flood Situation Update


जयपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। शनिवार को जयपुर सहित कई जिलों में दिनभर बरसात हुई। सवाई माधोपुर, धौलपुर के दो बांध छलक गए।

तेज बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी, कोटा के एरिया में कई जगह नदियों पर बनी रपट डूब गई। इन जिलों में तापमान 6 डिग्री गिरकर सामान्य से नीचे आ गया, जिससे यहां दिन में रात जैसी ठंडक हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का दौर 8 सितंबर तक जारी रहा सकता है। इसके बाद एक हफ्ते बारिश की संभावना कम है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

4 इंच तक पानी बरसा: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात सवाई माधोपुर के खंडार में हुई। यहां 102MM पानी बरसा। करौली, भरतपुर, अलवर जिलों के अलग-अलग इलाकों में 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। अजमेर, बारां, बूंदी, दौसा, धौलपुर, करौली, टोंक, सीकर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर के कई इलाकों में 1 से 2 इंच तक बरसात हुई।

बांध ओवरफ्लो, गेट भी खोले: तेज बारिश के बाद भरतपुर बंध बारैठा बांध का गेज बढ़ने से 2 गेट, धौलपुर के पार्वती बांध के 2 गेट, झालावाड़ में कालीसिंध बांध के 3 गेट और कोटा के नवनेरा बांध के 7 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जबकि धौलपुर का रामसागर डैम और सवाई माधोपुर का मानसरोवर बांध भी ओवरफ्लो होकर छलक गया।

अब देखिए- राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

बारां जिले में इन दिनों कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में रास्ता बंद होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। फोटो रैपी नदी का है।

बारां जिले में इन दिनों कई नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों में रास्ता बंद होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। फोटो रैपी नदी का है।

लगातार बरसात के कारण झालावाड़ के कालीसिंध और छापी डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इन बाधों से पानी की निकासी की जा रही है।

लगातार बरसात के कारण झालावाड़ के कालीसिंध और छापी डैम का जलस्तर बढ़ गया है। इन बाधों से पानी की निकासी की जा रही है।

कई जिलों में ठंडक: पूर्वी राजस्थान में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे आ गया। इससे जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इस कारण इन जिलों में सुबह-शाम के अलावा दिन में भी ठंडक बढ़ गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सितंबर में भी तेज गर्मी है। यहां दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर है।

आज भी भारी बारिश की आशंका: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वेलमार्ग लो-प्रेशर सिस्टम अभी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान तीनों राज्यों की सीमा पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आज भी कहीं-कहीं मध्यम से तेज और भारी बारिश हो सकती है। जबकि कोटा संभाग के एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 7 सितंबर से इस सिस्टम का असर कम होगा और बारिश में कमी आनी शुरू होगी। 8 सितंबर से संभावना है कि बारिश की एक सप्ताह के लिए वापस रूक सकती है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: शहर और ग्रामीण इलाकों में शनिवार पूरे दिन रूक-रूककर बारिश होती रही। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में 2 इंच से ज्यादा बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात जिले में जमवारामगढ़ एरिया में 59MM दर्ज हुई। बस्सी में 49, आमेर में 42, कोटखावदा में 35, शाहपुरा में 47 और जोबनेर में 43MM बरसात हुई। जयपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर में शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हुआ बारिश का दौरा शनिवार को भी जारी रहा। इस मानसून सीजन में पहली बार लगातार दो दिन बरसात हुई।

जयपुर में शुक्रवार दोपहर बाद से शुरू हुआ बारिश का दौरा शनिवार को भी जारी रहा। इस मानसून सीजन में पहली बार लगातार दो दिन बरसात हुई।

अजमेर: सुबह से बादल छाए रहे। रिमझिम बरसात हुई। बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया है। रात को भी बारिश हुई थी, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रहा। शाम साढे़ पांच बजे तक 9.4 एमएम बरसात हुई। इससे पहले 24 घंटों में 24 एमएम बरसात दर्ज की गई थी।

अजमेर में शनिवार को भी बारिश हुई। बरसात के कारण गर्मी-उमस से राहत मिली।

अजमेर में शनिवार को भी बारिश हुई। बरसात के कारण गर्मी-उमस से राहत मिली।

कोटा: शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज हवा चली। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम में ठंडक रही। अधिकतम 2 डिग्री बढ़कर 27.9 डिगी और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग में कोटा संभाग में 6 सितंबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

कोटा में बादल छाए। साथ ही तेज हवा भी चली। इससे मौसम में ठंडक हो गई।

कोटा में बादल छाए। साथ ही तेज हवा भी चली। इससे मौसम में ठंडक हो गई।

अलवर: शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रहा। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हुई। करीब ढाई घंटे तक तेज बारिश के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

अलवर में शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रही। सरिस्का में रूपारेल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करते नजर आए।

अलवर में शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी रही। सरिस्का में रूपारेल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार करते नजर आए।

उदयपुर: शनिवार को दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह हवा के बीच बादलों का डेरा रहा। कुछ समय धूप निकली। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट हुई है।

उदयपुर में दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

उदयपुर में दिनभर मौसम बदलता रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई।

जोधपुर: शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा। सुबह हल्के बादलों के साथ हवा चली। इससे मौसम कुछ समय खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। शहर में करीब महीनेभर से बारिश नहीं हुई है।

जोधपुर में हल्के बादल छाए, हवा चली। लेकिन बारिश नहीं हुई।

जोधपुर में हल्के बादल छाए, हवा चली। लेकिन बारिश नहीं हुई।

सीकर: शनिवार दोपहर में करीब 15 मिनट‌ तक अच्छी बारिश हुई। करीब 2 हफ्ते बाद बारिश होने के कारण एक बार मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, शाम को फिर उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर जिले के कुछ इलाकों में कल भी बारिश का अनुमान है।

सीकर में मानसून सीजन काफी कमजोर रहा है। हालांकि, शनिवार को कुछ देर के लिए बारिश हुई।

सीकर में मानसून सीजन काफी कमजोर रहा है। हालांकि, शनिवार को कुछ देर के लिए बारिश हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *