Headlines

लुधियाना के तीन युवकों की एक्सीडेंट में मौत:भाई बोला-4 महीने पहले लिया बाइक, कृष्णा मंदिर जाने का कहकर गया जतिन्दर,न जाने कैसे नकोदर पहुंचा




जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास शुक्रवार देर रात ट्रक के पीछे बाइक टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्प्लेंडर बाइक ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक अंदर घुस गई। इस एक्सीडेंट में लुधियाना के तीन युवकों की मौत हो गई । तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और घर से जन्माष्टमी का मेला देखने श्री कृष्ण मंदिर जाने का कहकर निकले थे । परिवार भी असमंजस में है कि वह नकोदर माथा टेकने के लिए कैसे बिना बताए चले गए। तीनों युवकों के सर और छाती पर ज्यादा चोट आयी जिस कारण उनकी मौत हुई । मृतक तीनों दोस्त एक ही फैक्ट्री में काम करते थे । शनिवार देर शाम मृतक जितेंद्र का अरोड़ा पैलेस नजदीक शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया । वही उसके दो दोस्त साहिल और सोनू कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार अपने गांव रायबरेली उत्तर प्रदेश ले गया । जानकारी देते हुए मृतक जितेंद्र के भाई उपेंद्र ने बताया उसके भाई छोटा था। उनकी एक बहन है जिसकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे थे। जितेंद्र जन्माष्टमी वाली रात को घर से यह कह कर गया था कि वह श्री कृष्ण मंदिर में अपने दोस्तों के साथ मेला देखने जा रहा है । जब रात को वह नहीं आया तो उन्होंने उसका काफी इंतजार भी किया । सुबह जब पुलिस थाने से एक्सीडेंट की सूचना मिली तो पैरों तले जमीन निकल गई । उपेंद्र ने कहा कि उसका परिवार करीब 25 साल से लुधियाना में रह रहा है। उसका भाई जितेंद्र पहले भी कई बार नकोदर जाता रहता है । लेकिन बीती रात में कैसे नकोदर चला गया यह उन्हें भी नहीं पता। जितेंद्र करीब दसवीं तक पढ़ा है। अभी करीब तीन-चार महीने पहले ही उसने नया बाइक लिया था । वह जिस फैक्ट्री में काम करता है इस फैक्ट्री में साहिल और सोनू भी काम करते थे । तीनों की कुछ समय पहले ही अच्छी दोस्ती हुई थी । खून से सने सड़क पर बिछे मिले शव बता दे कि तीनों युवक खून से लथपथ रोड पर गिरे थे। उनको तुरंत फिल्लौर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को डेड डिक्लेयर कर दिया था । तीनों की जेब से उनके मोबाइल मिले हैं जिससे इनके परिवारों का पता लगाया गया। पंचर ट्रक खड़ा था सड़क पर, जिससे टकराया बाइक परिवार का कहना है कि सड़क किनारे एक ट्रक पंचर हालत में खड़ा था इस ट्रक में बाइक टकराया जिस कारण तीनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया । पुलिस ट्रक ड्राइवर का पता करने में जुटी है । ट्रक के नीचे करीब 10 फीट तक घुस गई बाइक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे काफी अंदर तक फंस गई। आसपास के लोगों के अनुसार बाइक करीब 10 फीट तक घिसटती हुई अंदर चली गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हाइड्रा की मदद से ट्रक और बाइक को हटाया गया। सूचना मिलते ही पहुंची SSF टीम सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) के अधिकारी के अनुसार कंट्रोल रूम 112 से रात हादसे की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो स्प्लेंडर बाइक पार्सल ट्रक के नीचे फंसी थी और तीन युवक सड़क पर पड़े हुए थे। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में शामिल पार्सल ट्रक महाराष्ट्र नंबर का है। दोनों वाहन जालंधर से लुधियाना की दिशा में जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *