![]()
समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के धमुआ चौक के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक दूध कारोबारी को गोली मार दी। घटना में गोली दूध कारोबारी की पीठ में पीछे से लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल दूध कारोबारी की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली गांव के रहने वाले राजेश पासवान के बेटे संजीव कुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने दूध कारोबारी को उजियारपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूध खरीदकर क्रय केंद्र लौट रहे थे संजीव घायल दूध कारोबारी संजीव कुमार पासवान ने बताया कि वे रोजाना की तरह शनिवार शाम क्षेत्र के पशुपालकों से दूध खरीदने के बाद उसे लेकर दूध क्रय केंद्र लौट रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर-दलसिंहसराय मुख्य पथ पर धमुआ चौक के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद संजीव सड़क पर गिर पड़े। उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी और सभी एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उजियारपुर की ओर फरार हो गए। संजीव ने बताया कि वह बदमाशों को पहचानते नहीं हैं। उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल संजीव से भी घटना की जानकारी ली। इसके बाद दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस बदमाशों की पहचान करने के साथ ही गोलीबारी के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
समस्तीपुर में दूध कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली:कंधे के पीछे लगी बुलेट, हालत गंभीर; घायल बोला- बाइक सवार तीन लोगों ने की फायरिंग
