![]()
सतना में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में महिला कांग्रेस ने शनिवार को शहर के कोठी मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव आरती सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर विरोध जताया। इस दौरान पूजा-अर्चना, सुंदरकांड का पाठ और हवन भी किया गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किए और चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर चढ़ावा मामले में शामिल लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि इस मामले में चंपत राय के खिलाफ अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। निष्पक्ष जांच की मांग उर्मिला त्रिपाठी ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है। महिला कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सख्त सजा दी जाए।
Source link
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर महिला कांग्रेस का उपवास, प्रदर्शन:हनुमान मंदिर में सुंदरकांड, हवन और पूजा-अर्चना की; निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग
