![]()
हरियाणा की जेलों को और अधिक सुरक्षित और हाईटेक बनाने के लिए राज्य सरकार ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। अंबाला जेल में प्रयोग के तौर पर शुरू की गई ‘टावर हार्मोनिक्स कॉल ब्लॉकिंग प्रणाली’ के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इस तकनीक की मदद से जेल परिसर के भीतर अवैध मोबाइल फोन के जरिए होने वाली कॉल और इंटरनेट सेवा पर पूरी तरह से नकेल कस दी गई है।
अंबाला में मिली सफलता के बाद अब इस प्रणाली को प्रदेश की अन्य जेलों में भी लागू करने की तैयारी चल रही है। प्रदेश के सहकारिता, पर्यटन, कारागार एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि जेलों के भीतर अवैध मोबाइल का इस्तेमाल रोकना विभाग की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केवल मोबाइल बरामद करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके इस्तेमाल की गुंजाइश को ही खत्म करना सबसे कारगर उपाय है। सरकार जेलों की सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। अब जानिए कैसे काम करती है नई तकनीक आधुनिक तौर पर होगी सुरक्षा : अरविंद शर्मा
हरियाणा कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जेल विभाग पारंपरिक तलाशी और निगरानी व्यवस्था के साथ-साथ इस आधुनिक तकनीक को जोड़ने पर जोर दे रहा है। अंबाला के सफल ट्रायल के बाद अब अन्य जेलों की तकनीकी परिस्थितियों और आवश्यकता का आकलन कर इस प्रणाली का विस्तार किया जाएगा।
Source link
हरियाणा की जेलों में ‘फोनबंदी’ के लिए हाईटेक पहरेदारी शुरू:जैमर नहीं, टावर बेस्ड सिस्टम से थमेगी अवैध कॉल; अंबाला जेल में पायलट प्रोजेक्ट सफल
