![]()
मोगा में सरकारी बस में सीट को लेकर विवाद हो गया। घटना बस अड्डे से बस के रवाना होने के कुछ देर बाद हुई। कंडक्टर ने कहा कि लेडी एडवोकेट सीट को लेकर लगातार बहस कर रही थी। उन्होंने बस में सवार 2 लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कही। इसके बाद उसने लेडी एडवोकेट को बस से नीचे उतरने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। नीचे उतरने के बाद जिन लड़कियों पर उसने टिप्पणी की थी, उन्होंने उसे पीट दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने के कुछ देर बार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। लेडी एडवोकेट को पीटने की 2 PHOTOS.. कंडक्टर ने दाढ़ी खींचने का आरोप लगाया कंडक्टर निर्भय सिंह के अनुसार, घटना 5 सितंबर की शाम की है। बस के मोगा से रवाना होने के बाद महिला सीट को लेकर लगातार बहस कर रही थी। कंडक्टर का आरोप है कि महिला ने बस में सवार दो लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कहीं। इसके बाद कंडक्टर ने महिला को बस से नीचे उतरने के लिए कहा, जिससे विवाद बढ़ गया। कंडक्टर ने आरोप लगाया कि महिला ने उसकी दाढ़ी खींचने की कोशिश की। इसके बाद महिला बस से उतरकर जाने लगी। इसी दौरान कुछ यात्री भी नीचे उतर आए और महिला को रोक लिया। लोगों ने मामला शांत कराने की कोशिश की और महिला से कंडक्टर से माफी मांगकर विवाद खत्म करने को कहा। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर बहस हो गई और माहौल गरमा गया। इसी दौरान उन लड़कियों ने लेडी एडवोकेट के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिस पर उने टिप्पणी की। जिससे कुछ देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। एडवोकेट बोली- सीट मांगने पर गलत भाषा का बोली दूसरी ओर, लेडी एडवोकेट ने बताया कि उसने बस में बैठने के लिए केवल सीट मांगी थी। उसका आरोप है कि सीट मांगने पर उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया। महिला के अनुसार, उसकी उंगलियों पर चोटें लगी हैं और बिना गलती के उसे बस से नीचे उतारकर मारपीट की गई। महिला ने कहा कि कंडक्टर ने दाढ़ी खींचने का आरोप लगाया है, अगर ये बात सही है, तो इसके वह सबूत दे। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। *********** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना में दोहते ने गला दबाकर नानी की हत्या की,VIDEO: परिवार ने हार्ट अटैक समझ किया अंतिम संस्कार, CCTV ने पलट दी पूरी कहानी लुधियाना में प्रॉपर्टी के लालच में दोहते ने नानी की हत्या कर दी। परिवार ने नानी की मौत को हार्ट अटैक या सामान्य मौत समझकर अगले दिन अंतिम संस्कार भी कर दिया, लेकिन इसके बाद पड़ोसी के घर लगे CCTV की फुटेज सामने आई तो पूरा मामला पलट गया। (पढ़ें पूरी खबर)
Source link
बस में सीट को लेकर लेडी एडवोकेट को पीटा, VIDEO:मोगा में आपत्तिजनक बातें कहने पर भड़की लड़की, बाल-गर्दन पकड़कर पिटाई की
