![]()
फरीदकोट में अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर का जेल भरो आंदोलन रविवार को लगातार जारी रहा। आंदोलन के 9वें जत्थे के रूप में मोहाली और फाजिल्का जिले से पहुंचे 19 किसानों ने मिनी सचिवालय में गिरफ्तारी दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सभी किसानों को जेल भेज दिया। पांच माह से संघर्ष कर रहे है किसान संगठन की ओर से लैंडमॉर्गेज बैंकों में कमर्शियल बैंकों की तर्ज पर ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम लागू करने, किसानों से लिए गए खाली चेक वापस करवाने, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के सामान की हुई चोरी की भरपाई करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले करीब पांच महीनों से संघर्ष किया जा रहा है। पुलिस की ओर से आंदोलन को रोकने के लिए की जा रही कार्रवाई के विरोध में संगठन ने जेल भरो आंदोलन शुरू किया हुआ है। गिरफ्तारी से पहले किसानों को संबोधित करते हुए जिला महासचिव इंद्रजीत सिंह घनियां ने कहा कि 29 अगस्त को फरीदकोट में संगठन की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाना था, लेकिन पुलिस ने करीब 200 किसानों को गिरफ्तार कर अलग-अलग जेलों में भेज दिया। इसके बाद संगठन ने जेल भरो आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को जेलों में बंद करके उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इससे आंदोलन कमजोर होने के बजाय और मजबूत होगा तथा गिरफ्तारियां देने वाले किसानों का काफिला लगातार बढ़ता जाएगा। 9 सितंबर को फरीदकोट में होगा प्रदेशस्तरी प्रदर्शन इस मौके पर किसान नेता इंद्रजीत सिंह घनियां ने बताया कि 9 सितंबर को फरीदकोट में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की जाएगी। इसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाला समेत संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
Source link
फरीदकोट में किसानों का जेल भरो आंदोलन हुआ तेज:9वें जत्थे में 19 किसानों ने दी गिरफ्तारी, 9 सितंबर को होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन
