Headlines

कैथल में बाइक में तेल डलवाने गए युवक पर हमला:पेट कमर और बाजुओं पर बर्फ तोड़ने के सुए गोदे, अस्पताल में दाखिल




कैथल में फ्रांसवाला रोड पर बाइक में तेल डलवाने गए 19 वर्षीय युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के शरीर पर एक के बाद एक लगातार तीन बर्फ तोड़ने वाले सुए मारे। इनमें ऐ एक सुआ पेट पर, एक बाजू पर और एक कमर पर लगा। इसके साथ साथ लात और मुक्के भी मारे। जैसे ही घायल युवक ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर कॉल करके दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को कैथल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक में तेल डलवाने के लिए गया था युवक घायल युवक पीयूष के पिता प्रताप गेट निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा दोपहर बाद फ्रांसवाला रोड पर बाइक में तेल डलवाने गया था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और पीयूष पर हमला कर दिया। हमले में उसे तीन सुए लगे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता ने बताया कि करीब एक साल पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। उस समय पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन उनके अनुसार आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि अब दोबारा उनके बेटे पर हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी बोले- जल्द आरोपियों की पहचान कर पकड़े जाएंगे घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी सतपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *