![]()
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में सरायन और पिरई नदी में डूबे 14 वर्षीय किशोर और 25 वर्षीय युवक के शव रविवार दोपहर 3 बजे करीब दोनों शव 28 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की फ्लड यूनिट टीम ने दोनों नदियों में करीब 500 मीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीमों ने किशोर राममिलन और युवक संदीप के शव बरामद किए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना शनिवार को फर्रकपुर पुल के पास हुई थी। इमलिया सुल्तानपुर निवासी चेतराम का 14 वर्षीय पुत्र राममिलन फर्रकपुर पुल के पास पहुंचा था। कुछ देर बाद उसकी साइकिल पुल पर खड़ी मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोर के सरायन नदी में डूबने की आशंका जताई। झाड़ियों से शव बरामद किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर किशोर को आखिरी बार देखे जाने के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई थी। पीएसी की टीम ने करीब 500 मीटर दूसरी पर झाड़ियों से शव बरामद कर लिया है। वहीं दूसरी घटना पिपरी तिलक सिंह गांव के पास पिरई नदी के घटिया घाट पर हुई। गांव निवासी रामहेत का 25 वर्षीय पुत्र संदीप शनिवार को भैंस चराने नदी किनारे गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में तलाश की,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। रविवार सुबह से दोनों स्थानों पर फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया। पीएसी की फ्लड यूनिट ने तेज बहाव और गहरे पानी के बीच संभावित स्थानों पर खोजबीन की। पुलिस और ग्रामीण भी अभियान में जुटे रहे। करीब 28 घंटे बाद दोनों के शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर बरामद हुए। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Source link
28 घंटे बाद नदियों से किशोर-युवक के शव बरामद:दो अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबे थे दोनों, घटनास्थल से 500 मीटर दूर मिले शव
