![]()
कटनी जिले में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए कटनी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को बड़वारा पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए एक पहल की। बड़वारा थाना प्रभारी सुयश पांडे की अध्यक्षता में थाना परिसर में सभी ऑटो चालकों की एक बैठक हुई। इसमें यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सुयश पांडे ने बैठक में सभी ऑटो चालकों को साफ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने वाहनों के सभी जरूरी दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा अपडेट रखें। अधूरे या जिनकी समय सीमा खत्म हो चुकी है, ऐसे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने पर सख्त मना किया गया है। उन्होंने चालकों को चेतावनी दी कि किसी भी हालत में शराब पीकर वाहन न चलाएं। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने (ओवरलोडिंग) पर नाराजगी जताई गई और कहा गया कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। कस्बे और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था ठीक रखने के लिए थाना प्रभारी ने चालकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑटो केवल पुलिस प्रशासन द्वारा तय स्टैंड और तय जगहों पर ही पार्क किए जाएं। सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने से जाम लगता है और आम लोगों को परेशानी होती है। इस पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यातायात को आसान बनाना सबकी जिम्मेदारी है। नियम तोड़े तो होगी चालानी कार्रवाई
थाना प्रभारी पांडे ने कड़े शब्दों में कहा, सुरक्षित सफर हर नागरिक का अधिकार है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी व वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
पुलिस की इस संवाद पहल का ऑटो चालकों पर सकारात्मक असर देखने को मिला। बैठक में मौजूद चालकों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे दी गई समझाइश का पूरी तरह पालन करेंगे, अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त रखेंगे और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। बैठक के दौरान स्थानीय पुलिस बल और बड़ी संख्या में क्षेत्र के ऑटो चालक उपस्थित रहे।
Source link
बड़वारा थाना प्रभारी ने ऑटो चालकों की बैठक ली:दस्तावेज अपडेट रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ओवरलोडिंग न करने की हिदायत
