Headlines

चंडीगढ़ थार कांड में 2 और आरोपी गिरफ्तार:हत्या में इस्तेमाल थार, 2 चाकू और 3 लाठियां बरामद; आपराधिक प्रवृत्ति के सभी आरोपी




चंडीगढ़ में थार चढ़ाकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिल राम दरबार और मोहम्मद कैफ खान उर्फ अरबाज, दोनों चंडीगढ़ निवासी, के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल काले रंग की थार, दो कमानीदार/बटनदार चाकू और तीन लकड़ी की लाठियां बरामद की हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ अब आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 भी जोड़ी गई है। वहीं, पुलिस के मुताबिक अब पकड़े गए सारे आरोपी आपराधिक किस्म के हैं। इन पर केस दर्ज है। होटल में पार्टी के दौरान पुराना विवाद न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा निवासी 24 वर्षीय सूरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त 2026 की रात वह अपने भाई पवन और दोस्तों के साथ होटल लीगेसी, दड़िया में पार्टी करने गया था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर आरोपी मोनू उर्फ कांडू, सुभाष, सूरज उर्फ जातुआ, गोविंदा, महावीर और मलकीत उर्फ काका दो गाड़ियों में वहां पहुंचे। इनमें एक स्कॉर्पियो (HR-70-F-0843) और दूसरी काले रंग की थार थी। स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद थार चढ़ाई शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से पवन की गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद काले रंग की थार सूरज और पवन पर चढ़ा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पवन को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल सूरज को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। डैशबोर्ड और सीट से चाकू बरामद पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल थार (T0423HR8135AC) बरामद की। तलाशी के दौरान थार के डैशबोर्ड और को-ड्राइवर सीट के कवर से दो कमानीदार/बटनदार चाकू मिले। इसके अलावा थार की पिछली सीट और स्कॉर्पियो से कुल तीन लकड़ी के डंडे बरामद किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *