![]()
शेखपुरा में बरबीघा नगर क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। यह व्यापक अभियान एसडीओ प्रियंका कुमारी की निगरानी में चलाया गया। इस अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी बरबीघा गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी बरबीघा रमन कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी और पुलिस बल शामिल थे। कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग तथा सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई। एसडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण अक्सर सड़क जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों, दुकानदारों और व्यवसायियों से सार्वजनिक भूमि तथा राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा को स्वेच्छा से अतिक्रमणमुक्त रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई दोबारा अतिक्रमण करता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी और कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही और संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि जनहित और सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
Source link
SDO बोले- दुर्घटना और जाम रोकने को कार्रवाई जारी रहेगी:NH किनारे से हटाया गया अतिक्रमण,दोबारा नहीं करने की चेतावनी
