Headlines

Indore Drugs Case: Gujarat Connection Probe Intensifies; Nanapatwari Quiz


इंदौर में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले की जांच अब और तेज होती जा रही है। दो दिन पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से हुई लंबी पूछताछ हुई थी। अब इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो गई है।

.

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच में ड्रग्स नेटवर्क के तार गुजरात से जुड़े होने के संकेत मिले हैं, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में ड्रग्स की सप्लाई चेन और वित्तीय लेन-देन का संबंध गुजरात से जुड़ा पाया गया है।

इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने इंदौर और गुजरात के कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए तलब करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी से दोबारा पूछताछ की तैयारी कर रही हैं।

इस बार उनके संपर्क में रही एक महिला को भी नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों के बयानों से ड्रग्स नेटवर्क के संचालन और उससे जुड़े लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

तस्करों के खुलासे के बाद बढ़ी जांच राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 10.1 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए आरोपी इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी भाई ने पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आरोपियों के आमने-सामने बैठाकर कई घंटे तक पूछताछ की थी। प्रारंभिक बयान और तथ्यों के सत्यापन के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन जांच लगातार जारी है।

सप्लाई चेन और फंडिंग पर फोकस

क्राइम ब्रांच अब इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पड़ताल कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि मादक पदार्थों की खेप कहां से आ रही थी, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसका वित्तीय नेटवर्क कैसे संचालित हो रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। यदि जांच में नए तथ्य सामने आते हैं तो मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें…

जीतू पटवारी का भाई बोला-3 साल पहले ड्रग्स लेता था

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस हिरासत में लेने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। पार्टी इसे सियासी एंगल देने के मूड में है। शुक्रवार को जीतू और नाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *