Headlines

बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत:घर के बाहर घूमने निकले थे,तेज बहाव के कारण पानी में बहा,ग्रामीणों ने निकाला शव




भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं की सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिगों का पोस्टमॉर्टम कराया और शव को परिजन के हवाले कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है, जहां बाढ़ के पानी में डूबने से नाबालिग मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के रहने वाले संतोष चौधरी के बेटे 9 साल के आर्यन के रूप में हुई है। आर्यन तीसरी क्लास का छात्र था। बाजार से लौटने के दौरान पैर फिसला, पानी से भरे गड्ढे में गिरा मृतक आर्यन के रिश्ते में लगने वाले दादा जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। रविवार दोपहर मेरा पोता जितेंद्र किसी काम से बाजार गया था। बाजार से सामान लेकर वो घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पैर फिसलने से वो सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिसमें उसकी डूबकर मौत हो गई। जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि आर्यन के डूबने की सूचना परिवार के लोगों को गांव के लोगों ने दी। इसके बाद करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आर्यन की लाश को पानी से भरे गड्ढे से निकाला गया। आर्यन अपने दो भाई में छोटा था। उसके परिवार में मां प्रियंका देवी एवं एक भाई आदित्य राज है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव की है दूसरी घटना दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव की है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने से 11 साल के नाबालिग की मौत हुई है। मृतक की पहचान शोभी डुमरा गांव के रहने वाले रामसूरत पासवान के 11 साल केशि बेटे शिवजी पासवान के रूप में हुई है। शिवजी पासवान 7वीं कक्षा का छात्र था। इधर, जिप सदस्य धनंजय यादव ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र समेत कई जगहों पर बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ गया है। शिवजी पासवान घर से बाहर गया था। इसी बीच वह तेज बहाव की चपेट में आकर सड़क किनारे चार्ट में बाढ़ के पानी में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। शिवजी पासवान अपने तीन भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां पिंटू देवी व दो भाई लवकुश पासवान, आशीष पासवान एवं एक बहन काजल कुमारी है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *