![]()
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 1 बजे श्रद्धालुओं से भरी कैंटर डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसा खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। पुलिस के मुताबिक, कैंटर में सवार श्रद्धालु राजस्थान से बरेली लौट रहे थे। देर रात एक्सप्रेसवे पर कैंटर डिवाइडर से टकराई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 18 घायलों को मेरठ रेफर किया गया घायलों को बागपत जिला अस्पताल लाया गया। फार्मासिस्ट मुकेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे 18 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। DM-SP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसपी सूरज राय ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य कराया और क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कराया। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मौके पर निगरानी बनाए हुए है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 5 की मौत:22 से ज्यादा घायल; 18 को मेरठ रेफर, राजस्थान से बरेली लौट रहे थे श्रद्धालु
