Headlines

चतरा पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे दबोचे:व्यवसायी से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपी बिहार से गिरफ्तार




चतरा पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुबई से सक्रिय भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह के दो मुख्य सहयोगियों को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी एक पत्थर व्यवसायी और लोजपा (आर) नेता से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में हुई है। छह महीने पहले, हंटरगंज के पिण्डरा निवासी प्रेमचंद सिंह को प्रिंस खान ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उसने प्रेमचंद सिंह को जान से मारने और परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। गैंगस्टर ने यह भी कहा था कि फिरौती न मिलने पर वह उनके पोते का मुंह भी नहीं देखने देगा।इस मामले में हंटरगंज थाने में त्वरित प्राथमिकी दर्ज की गई थी। टीम ने बिहार के भोजपुर में सघन छापेमारी कर मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये दोनों प्रिंस खान के लिए काम करते थे। इनका मुख्य काम शूटरों तक पैसा पहुंचाना, रेकी करना और हवाला के जरिए विदेशों से आर्थिक लेन-देन करना था। इनके पास से एक मोबाइल और पैसों के ट्रांजेक्शन के पुख्ता सुबूत मिले हैं। गिरफ्तार सद्दाब अंसारी का पहले से ही लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर धनबाद में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *