![]()
नगर निकाय चुनाव प्रचार के चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को सुबह 11 बजे अलवर शहर में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री अलवर पहुंचते ही सीधे जगन्नाथजी मंदिर जाएंगे। वहां से रोड शो शुरू करेंगे। फिर बजाजा बाजार, त्रिपोलिया, होपसर्कस, घंटाघर होते हुए मन्नी का बड़ तक आएंगे। बीजेपी के पक्ष में आमजन से वोट करने की अपील भी करेंगे। अलवर शहर में पिछले तीन दिन से मुख्यमंत्री के रोड शो की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्य मंत्री संजय शर्मा भी रहेंगे। रोड शो प्रातः करीब 11 बजे श्री जगन्नाथ जी मंदिर पुराना कटला, सुभाष चौक से आरंभ होगा। जो शहर के मुख्य बाजार से निकलता हुआ अहिंसा स्थल (मन्नी का बड़) पहुंचेगा। रोड शो सराफा बाजार से त्रिपोलिया, होपसर्कस , घंटाघर , नगर परिषद तिराहे , नगर परिषद, चर्च रोड, मन्नी का बड़ अहिंसा स्थल पर समापन होगा ।
Source link
मुख्यमंत्री का रोड शो 11 बजे से:जगन्नाथजी मंदिर से शुरू करेंगे, मन्नी का बड़ तक बाजारों से हाेकर आएंगे
