पंजाब-चंडीगढ़ में कल मिनिस्टीरियल स्टाफ की छुट्टी:क्लेरिकल काम काज ठप रहेंगे, मोहनजीत पर हुए हमले के खिलाफ करेंगे भूख हड़ताल




पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी बढ़ती जा रही है। साझा मुलाजिम मंच ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, तब तक वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। साझा मुलाजिम मंच के अध्यक्ष सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को पंजाब भर में मिनिस्टीरियल स्टाफ सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर रहेगा। वहीं, चंडीगढ़ और मोहाली के कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सुखचैन सिंह खैहरा ने कहा कि साझा मुलाजिम मंच ने मुलाजिमों के खिलाफ जारी किए गए पत्र को 7 सितंबर तक वापस लेने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने अब तक वह पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद मुलाजिमों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विरोध शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि क्लेरिकल स्टाफ सामूहिक छुट्टी पर रहेगा। वहीं, संगरूर में मोहनजीत सिंह पर हुए हमले के विरोध में कर्मचारी अपने-अपने दफ्तरों के बाहर बैठकर भूख हड़ताल करेंगे। इस मामले को लेकर रविवार को भी यूनियन की बैठक हुई थी। बैठक में यूनियन ने क्या फैसला किया, जानिए… मान भत्ता वर्कर्स साझा मोर्चा की मोहाली में रैली मुलाजिम नेता जरमनजीत सिंह ने बताया कि मान भत्ता वर्कर्स साझा मोर्चा की ओर से आशा कार्यकर्ताओं, फैसिलिटेटरों, मिड-डे मील वर्करों और सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए 8 सितंबर को मोहाली में रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक मुलाजिम फेडरेशन इस रैली को पूरा समर्थन देगा। पंजाब सरकार से इन कर्मचारियों को तुरंत न्यूनतम वेतन के दायरे में लाने की मांग करेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *