Headlines

बरेली में बारिश बनी आफत, दो मकान जमींदोज:दरगाह आला हजरत के पास गिरा 50 साल पुराना मकान




बरेली में बारिश बनी आफत, दो मकान जमींदोज
कल से हो रही लगातार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, दरगाह आला हजरत के पास गिरा 50 साल पुराना मकान बरेली में लगातार हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। बारिश ने पिछले 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार सुबह तड़के तेज बारिश के बीच शहर में दो जर्जर मकान भरभराकर गिर गए। पहला हादसा सौदागरान स्थित दरगाह आला हजरत के पास हुआ। यहां करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे के बाद सड़क पर मलबा फैल गया और दरगाह जाने वाला रास्ता बंद हो गया। 50 गज में बना था मकान
दरगाह आला हजरत के पास गिरा मकान करीब 50 गज जमीन में बना था। मकान के नीचे सुरमे की दुकान थी, जबकि ऊपर लोग रहते थे। मकान काफी समय से जर्जर हालत में था। इसी वजह से कुछ समय पहले इसे खाली करा दिया गया था। दुकान भी बंद थी। सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा
हादसा सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे का बताया जा रहा है। उस वक्त बरेली में तेज बारिश हो रही थी। अचानक मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान खाली होने की वजह से अंदर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही
जिस जगह मकान गिरा है, वह बेहद व्यस्त इलाका है। यहां विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत होने के कारण देश-दुनिया से रोजाना सैकड़ों जायरीन पहुंचते हैं। आसपास बड़ी संख्या में दुकानें और मकान भी हैं। सामान्य दिनों में इस सड़क पर दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। मलबे से रास्ता बंद
मकान गिरने के बाद पूरी सड़क पर मलबा फैल गया। इससे दरगाह आला हजरत की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर लोग जुट गए। मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *