Headlines

पलवल में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल जारी:बोले- मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे; सरकार कर्मियों को दबाने में लगी




पलवल में अग्निशमन (फायर ब्रिगेड) विभाग के कर्मचारियों का अपनी लंबित मांगों को लेकर जारी आंदोलन सोमवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गया। हरियाणा सरकार की ओर से कर्मचारियों को काम पर लौटने के कड़े आदेश व चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने सरकार के इस फरमान को साफ तौर पर ठुकरा दिया। हड़ताल खत्म करने के बजाय दमकलकर्मियों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और मांगों के पूरा होने तक पीछे न हटने का दृढ़ संकल्प दोहराया। “जब तक समाधान नहीं, तब तक हड़ताल खत्म नहीं” प्रदर्शनकारी अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज और न्यायसंगत मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। सरकार द्वारा मांगों पर ध्यान देने के बजाय काम पर लौटने के फरमान जारी किए जा रहे हैं, जो कर्मचारियों को कतई मंजूर नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक सरकार उनकी पेंडिंग मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकालती, तब तक कोई भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं लौटेगा और यह अनिश्चितकालीन हड़ताल यूं ही जारी रहेगी। सरकार से जल्द सकारात्मक फैसले की मांग कर्मचारियों ने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर तुरंत बातचीत की मेज पर आने और उनकी मांगों पर जल्द से जल्द जनहित व कर्मचारी हित में सही फैसला लेने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक तीव्र व व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *