Headlines

मानसा में CM भगवंत मान की लोक मिलनी स्थगित:8 सितंबर का कार्यक्रम टला; नई तारीख जल्द तय होगी, इसी दिन मानहानि केस में पेशी




मानसा जिले के गांव फफड़े भाईके में 8 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोक मिलनी स्थगित कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर नवजोत कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कार्यक्रम अब कल आयोजित नहीं होगा। इसकी नई तारीख अगले कुछ दिनों में तय की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों पंजाब के अलग-अलग जिलों में लोक मिलनी कार्यक्रम कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी कड़ी में फफड़े भाईके गांव में भी कार्यक्रम रखा गया था। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर में कई जगह स्वागत बोर्ड भी लगाए थे। पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थगित होने से निराश कार्यक्रम स्थगित होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। मानसा पहुंचे कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भी कार्यक्रम टलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी नई तारीख तय की जाएगी।गौरतलब है कि 8 सितंबर को मुख्यमंत्री की मानहानि मामले में मानसा अदालत में पेशी भी है। पिछली सुनवाई में अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था। ऐसे में लोक मिलनी स्थगित होने के बाद मुख्यमंत्री की अदालत में पेशी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *