![]()
फरीदकोट में कृषि क्षेत्र को पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में किसान यूनियन फतेह पंजाब की ओर से कोटकपूरा में पावरकॉम कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खेती के लिए बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की। धरने का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों को आठ घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावे कर रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। पिछले कुछ दिनों से कृषि क्षेत्र को लंबे बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता बोले- बिजली की कमी के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही किसान नेताओं रुलदू सिंह ,गुरमीत सिंह बराड़ ने कहा कि बिजली की कमी के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है और तैयार हो रही फसल सूखने लगी है। उन्होंने कहा कि बार-बार अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस संबंध में पहले ही पावरकॉम अधिकारियों को मांग पत्र देकर समस्या से अवगत करवाया जा चुका है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कृषि क्षेत्र के लिए पूरी बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई और इसके कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी पावरकॉम और पंजाब सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर यूनियन की ओर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
Source link
फरीदकोट में किसानों का पावरकॉम दफ्तर के सामने धरना:खेतीं सेक्टर को पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने पर जताया रोष, सरकार पर झूठे दावे के आरोप
