Headlines

पानीपत में ड्रेन नंबर-2 पर रुक सकती है तोड़फोड़ कार्रवाई:MLA विज बोलें- बेशक न बने मिनी बाइपास, लेकिन वैध कब्जे नहीं टूटेंगे




पानीपत शहर के ड्रेन नंबर 2 पर प्रस्तावित मिनी बाईपास के निर्माण और अवैध कब्जों पर चल रहे पीले पंजे (JCB) की कार्रवाई के बीच सोमवार को PWD रेस्ट हाउस में एक विशेष जनता दरबार का आयोजन किया गया। शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी की मौजूदगी में आयोजित इस दरबार में मुख्य रूप से न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार के दौरान ग्रीवेंस से जुड़ी करीब 20 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकतर मामले मिनी बाईपास के रास्ते में आ रहे मकानों और दुकानों की तोड़फोड़ से संबंधित थे। साल 1998 से रह रहे लोग, आधे मकान पर मार्किंग का विरोध न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि वे यहां पिछले कई दशकों से रह रहे हैं और उनके पास मकानों के वैध दस्तावेज (रजिस्ट्री/कागजात) मौजूद हैं। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अचानक उनके आशियानों पर तोड़फोड़ की मार्किंग की जा रही है। विधायक प्रमोद विज का स्पष्ट रुख: वैध निर्माण को नहीं छूने देंगे स्थानीय लोगों की शिकायतें और दस्तावेज जमा करने के बाद शहरी विधायक प्रमोद विज ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मिनी बाईपास शहर के विकास और यातायात सुधार के लिए बेहद जरूरी परियोजना है। विधायक विज ने अधिकारियों और जनता को सख्त संदेश देते हुए कहा मिनी बाईपास के निर्माण की राह में आने वाले हर अवैध अतिक्रमण को निश्चित रूप से हटाया जाएगा। जिन लोगों के पास अपनी जमीन और मकान के वैध दस्तावेज हैं, उनकी संपत्ति को किसी भी सूरत में नहीं छेड़ा जाएगा। बेशक, मिनी बाइपास न बने। प्रभावित लोगों की सभी फाइलें और दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं। कागजात की जांच के बाद जल्द ही इस पर उचित और न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *