Headlines

बरनाला में कांग्रेसियों ने मोदी के पोस्टर पर पोती स्याही:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर के बाहर पुतला भी फूंका; महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन




बढ़ती महंगाई के खिलाफ बरनाला में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कचहरी चौक पर इकट्ठा हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के घर के सामने पहुंचे। वहां उन्होंने पक्का धरना दिया और केंद्र की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केवल सिंह ढिल्लों के घर की दीवार पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर स्याही पोत दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डंडों से पीटते हुए पोस्टर को फाड़ दिया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। ‘बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार’ कांग्रेस नेता जसमेल सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है। जनता की आवाज उठाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए नाराज कार्यकर्ताओं को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया। एसएचओ लखबीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से साफ कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना सभी का कानूनी अधिकार है। हालांकि, किसी को भी कानून-व्यवस्था तोड़ने या तनाव पैदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस के कड़े रुख और समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने निर्धारित जगह पर अपना धरना जारी रखा। बौखला गई है कांग्रेस, बेहद अनैतिक कार्य- केवल ढिल्लों भाजपा के प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखला गई है। कई टुकड़ों में बंटी हुई कांग्रेस के द्वारा इस तरह का कृत्य किया गया है यह बेहद शर्मनाक है। देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। पूरी दुनिया में युद्ध के तनाव के दौरान भी भारत की जीडीपी 7 प्रतिशत से अधिक आई है और कांग्रेस इसे डेड इकोनामी कह रही है। देश के प्रधानमंत्री के निराधार का जवाब लोग कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में देंगे। पंजाब में भाजपा के लगातार बढ़ रहे ग्राफ से कांग्रेस चिंतित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *